एम्बुलेंस में टक्कर लगी तो भड़का चालक, पिकअप ड्राइवर को जमकर पिटा; पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिटाई में पिकअप चालक समेत दो घायल; एम्बुलेंस सीज
लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र में अयोध्या रोड स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास एम्बुलेंस और पिकअप के बीच टक्कर के बाद विवाद हो गया। एम्बुलेंस चालक ने पिकअप चालक और उसके साथी की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एम्बुलेंस चालक को हिरासत में लेने के साथ एम्बुलेंस को सीज कर दिया। मारपीट में घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया।
अयोध्या रोड पर जियो पेट्रोल पंप के पास सर्विस लेन से एक एम्बुलेंस बाराबंकी की ओर जा रही थी। इसी दौरान ओवरब्रिज से आ रही आरएमसी वाली पिकअप भी बाराबंकी की ओर जा रही थी। पेट्रोल पंप के पास पिकअप की एम्बुलेंस से टक्कर हो गई, जिससे एम्बुलेंस पर खरोंच आ गई।
इस घटना से नाराज एम्बुलेंस चालक हर्षित पांडेय पुत्र दिलीप कुमार पांडेय, निवासी परगवा, थाना मिल एरिया, रायबरेली, नीचे उतरा और कथित तौर पर पिकअप चालक मोहित सिंह तथा उसके साथी वीरू सिंह की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान किसी राहगीर ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो और घटना की जानकारी मिलने पर चिनहट पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी एम्बुलेंस चालक का व्यवहार उग्र बना रहा और वह पिकअप चालक को धमकाता रहा। उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार राय के मुताबिक, समझाने के बावजूद एम्बुलेंस चालक शांत नहीं हुआ। इसके बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उसे हिरासत में ले लिया गया।
मारपीट में घायल मोहित सिंह और वीरू सिंह को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। पुलिस ने एम्बुलेंस को सीज कर दिया है।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख
टॉप रीड्स

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

वाराणसी में आयुष मंत्री का जनसंपर्क, स्नातक-शिक्षक प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट









Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).