बलिया में महिला से छेड़खानी का आरोप, शोर मचते ही कार छोड़कर भागे युवक

बलिया। जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के कलवारी गांव में गुरुवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पति के साथ टहलने निकली एक महिला के साथ कार सवार युवकों द्वारा छेड़खानी किए जाने का आरोप लगा। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर कार सवार युवक घबरा गए और मौके से भागने लगे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीचे उतर गई। इसके बाद युवक कार छोड़कर फरार हो गए।
पति के रुकते ही महिला के साथ छेड़खानी का आरोप
जानकारी के अनुसार, कलवारी गांव का एक युवक गुरुवार की देर शाम अपनी पत्नी के साथ सड़क पर टहलने निकला था। रास्ते में पति लघुशंका के लिए रुक गया, जबकि उसकी पत्नी कुछ दूरी तक आगे बढ़ गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे कार सवार युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा।
महिला ने युवकों की हरकत का विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पकड़े जाने के डर से कार सवार युवक तेजी से भागने लगे। इसी जल्दबाजी में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीचे उतर गई।
कार छोड़कर मौके से फरार हुए युवक
कार के सड़क किनारे उतरने के बाद उसमें सवार युवक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। महिला के पति ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने छेड़खानी के आरोप से किया इनकार
इस मामले में भीमपुरा थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि महिला के साथ छेड़खानी की बात सामने नहीं आई है। उनके अनुसार, युवकों द्वारा कार रोकने पर महिला शोर मचाने लगी थी। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

कपड़ों की आड़ में ड्रग्स तस्करी का खुलासा, यूरोप से आए पार्सल में मिला 10.8 किलो एम्फेटामिन

लूडो की चाल में करोड़ों की ठगी! वाराणसी से खुला 9 राज्यों तक फैला साइबर नेटवर्क, 8.14 करोड़ का खेल उजागर

Gmail ID बेचकर फैलाया जा रहा था दहशत का नेटवर्क, पाकिस्तान-बांग्लादेश तक जुड़े तार

गोरखपुर में पारिवारिक विवाद ने छीनी युवक की जिंदगी, कमरे में आग लगाकर दी जान
टॉप रीड्स

लखनऊ के निशातगंज में बनेगा 450 मीटर लंबा फ्लाईओवर, 81 करोड़ रुपये होंगे खर्च

यूपी चुनाव 2027 से पहले भाजपा की तैयारी तेज, मतदाता सूची पर आज लखनऊ में मंथन

दीपू पाठक बने बेल्थरारोड विधानसभा के भाजपा आईटी विभाग के संयोजक

पाकिस्तान से आए हिंदुओं के लिए कुंडा में ‘रामकथा’ का खास इंतजाम, राजा भैया ने उठाई नागरिकता की मांग; अखिलेश से टकराव के बीच सियासत भी गर्म

‘भैंस’ वाले तंज पर अखिलेश का पलटवार, योगी को शिव-राम-कृष्ण की याद दिलाई; बोले- भगवानों के भी सगे नहीं हैं!

SIR पर कांग्रेस के भीतर ही उठे सवाल! सैम पित्रोदा बोले- युवाओं को नहीं जोड़ पाया आंदोलन, नौकरी और पढ़ाई है Gen-Z की पहली चिंता

काशी में राम का आशीर्वाद, अयोध्या में माफी की मांग और सांसद का ‘ढोंग’ वाला बयान! 2027 से पहले धर्म के मैदान में घिरी सपा?



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).