नागरिक सुरक्षा विभाग में 191 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, सहायक उप नियंत्रक के 104 पद

छह पदों पर होगी नियुक्ति, विभाग जल्द जारी करेगा भर्ती का विज्ञापन, युवाओं को रोजगार देने की दिशा में सरकार का कदम
लखनऊ। योगी सरकार ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में नागरिक सुरक्षा विभाग में 191 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की है। छह अलग-अलग पदों पर होने वाली इस भर्ती में सबसे अधिक 104 पद सहायक उप नियंत्रक के हैं। विभाग की ओर से जल्द ही भर्ती का विज्ञापन जारी किए जाने की बात कही गई है।
प्रस्तावित भर्ती में भंडार अधीक्षक-द्वितीय के छह, स्टोरमैन के 33, आशुलिपिक के नौ, कनिष्ठ सहायक के 25 और डिस्पैच राइडर के 14 पद शामिल हैं। इन नियुक्तियों से नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रशासनिक और मैदानी कार्यों के लिए अतिरिक्त मानव संसाधन उपलब्ध होगा।
सरकार की ओर से बताया गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले छह महीनों में प्रदेश के युवाओं को एक लाख नई सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। इसी क्रम में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में पिछले साढ़े नौ वर्षों के दौरान युवाओं को साढ़े नौ लाख से अधिक सरकारी नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। नागरिक सुरक्षा विभाग में प्रस्तावित भर्ती को भी इसी रोजगार अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया में 2 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, 32 हजार तक वेतन वाली नौकरियों के अवसर

डीडीयू-जीकेवाई 2.0: अक्टूबर से 70 हजार ग्रामीण युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

लखनऊ में सम्पन्न हुई प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा, 88.81 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

3,567 नवचयनित शिक्षकों को CM योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- आपके पढ़ाए विद्यार्थी तय करेंगे देश की प्रगति की गति
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना

जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की मांग, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).