Wed, Oct 21
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ाए जाने पर कहा, "SEM कोर्ट में हमने जो देखा, वह किसी सर्कस से कम नहीं है. यहां जो कुछ हो रहा है, उसकी जांच होनी चाहिए और यह भी देखा जाना चाहिए कि ये लोग किस तरह किसी की आज़ादी को कुचलकर काम कर रहे हैं।★ दिल्ली। अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला। उत्तराखंड नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का बयान। उत्तराखंड की बेटी को न्याय नहीं मिला। कांग्रेस ने सदन में उठाया था मुद्दा- यशपाल। सरकार पर मामले में चुप्पी साधने का आरोप। सिटिंग जज की निगरानी में ब्ठप् जांच की मांग। आरोपियों को बचाने का सरकार पर आरोप। रेखा आर्य से जुड़े आरोपों को बताया चिंताजनक। महिलाएं खुद को असहज महसूस कर रही-यशपाल।★ यूपी: लखनऊ में एसटीएफ ने अवैध असलहा तस्करी गिरोह के सदस्य को पकड़ा, तीन पिस्टल बरामद।लखनऊ में एसटीएफ ने अवैध असलहा तस्करी गिरोह के कथित सदस्य दुर्गेश पांडेय उर्फ विशु को गिरफ्तार किया है। विभूतिखंड में वेव मॉल के पास हुई कार्रवाई में तीन अवैध पिस्टल बरामद हुईं। आरोपी के मुताबिक, गिरोह मध्य प्रदेश और बिहार से हथियार खरीदकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में महंगे दामों पर बेचता था।★ उत्तराखंड: 26 अक्टूबर से मिठाई की हर ट्रे पर लिखनी होगी बनाने और एक्सपायरी डेट ।★ शेयर बाजार, सेंसेक्स 876 अंक गिरकर 73,852 पर, निफ्टी 257 पॉइंट टूटकर 22,888 पर बंद हुआ ।★ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (काशी) के दौरे पर रहेंगे, नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो को देखेंगे, इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह के भी शामिल होने की संभावना है।★ लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट लखनऊ। हत्याकांड की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे ने कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी दाखिल की। नौ दिनों से फरार श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश की तलाश में पुलिस की 10 टीमें जुटी हैं। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है, गैर-जमानती वारंट भी जारी हो चुका है। 9 अक्टूबर को अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हुई थी। नेपाल में ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देने की चर्चा, लखनऊ से सीतापुर और बहराइच के रास्ते पहुंचने का दावा।★ मेरठ। अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा,पति की हत्या कर 10 बार सांप से डंसवाया था अमित कश्यप को।★ अनंत सिंह के बयान पर RJD का बड़ा हमला.. 'नीतीश कुमार इस पर जवाब दें'- RJD आपको बता दें, बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कहा है कि 'मैंने नीतीश कुमार के साथ रहते 9 मर्डर करवाए'।★ लखनऊ: मां चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट खुले। मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर। सुबह से ही मंदिर में दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु। गोमती का जलस्तर घटा, मार्ग से हटा जलभराव। रास्तों की सफाई के बाद आवागमन सुचारु हुआ। बैरियर पर वाहनों को रोककर पैदल गए श्रद्धालु।★ CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ाए जाने पर कहा, "SEM कोर्ट में हमने जो देखा, वह किसी सर्कस से कम नहीं है. यहां जो कुछ हो रहा है, उसकी जांच होनी चाहिए और यह भी देखा जाना चाहिए कि ये लोग किस तरह किसी की आज़ादी को कुचलकर काम कर रहे हैं।★ दिल्ली। अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला। उत्तराखंड नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का बयान। उत्तराखंड की बेटी को न्याय नहीं मिला। कांग्रेस ने सदन में उठाया था मुद्दा- यशपाल। सरकार पर मामले में चुप्पी साधने का आरोप। सिटिंग जज की निगरानी में ब्ठप् जांच की मांग। आरोपियों को बचाने का सरकार पर आरोप। रेखा आर्य से जुड़े आरोपों को बताया चिंताजनक। महिलाएं खुद को असहज महसूस कर रही-यशपाल।★ यूपी: लखनऊ में एसटीएफ ने अवैध असलहा तस्करी गिरोह के सदस्य को पकड़ा, तीन पिस्टल बरामद।लखनऊ में एसटीएफ ने अवैध असलहा तस्करी गिरोह के कथित सदस्य दुर्गेश पांडेय उर्फ विशु को गिरफ्तार किया है। विभूतिखंड में वेव मॉल के पास हुई कार्रवाई में तीन अवैध पिस्टल बरामद हुईं। आरोपी के मुताबिक, गिरोह मध्य प्रदेश और बिहार से हथियार खरीदकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में महंगे दामों पर बेचता था।★ उत्तराखंड: 26 अक्टूबर से मिठाई की हर ट्रे पर लिखनी होगी बनाने और एक्सपायरी डेट ।★ शेयर बाजार, सेंसेक्स 876 अंक गिरकर 73,852 पर, निफ्टी 257 पॉइंट टूटकर 22,888 पर बंद हुआ ।★ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (काशी) के दौरे पर रहेंगे, नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो को देखेंगे, इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह के भी शामिल होने की संभावना है।★ लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट लखनऊ। हत्याकांड की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे ने कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी दाखिल की। नौ दिनों से फरार श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश की तलाश में पुलिस की 10 टीमें जुटी हैं। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है, गैर-जमानती वारंट भी जारी हो चुका है। 9 अक्टूबर को अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हुई थी। नेपाल में ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देने की चर्चा, लखनऊ से सीतापुर और बहराइच के रास्ते पहुंचने का दावा।★ मेरठ। अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा,पति की हत्या कर 10 बार सांप से डंसवाया था अमित कश्यप को।★ अनंत सिंह के बयान पर RJD का बड़ा हमला.. 'नीतीश कुमार इस पर जवाब दें'- RJD आपको बता दें, बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कहा है कि 'मैंने नीतीश कुमार के साथ रहते 9 मर्डर करवाए'।★ लखनऊ: मां चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट खुले। मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर। सुबह से ही मंदिर में दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु। गोमती का जलस्तर घटा, मार्ग से हटा जलभराव। रास्तों की सफाई के बाद आवागमन सुचारु हुआ। बैरियर पर वाहनों को रोककर पैदल गए श्रद्धालु।

नगरा की रामलीला में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का वध, जय सियाराम के उद्घोष से गूंजा पंडाल

By शैलेन्द्र कुमार सिंह·21 Oct 2026 05:50 PM (IST)
0
नगरा की रामलीला में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का वध, जय सियाराम के उद्घोष से गूंजा पंडाल
  • जनता इंटर कॉलेज मैदान में दसवें दिन हुआ रामलीला का मंचन, तीनों राक्षसों के पुतला दहन को देर रात तक जुटे रहे दर्शक

बलिया। नगरा सार्वजनिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में जनता इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित रामलीला के दसवें दिन मंगलवार को रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद वध का सजीव मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के हाथों रावण का वध होते ही पूरा पंडाल ‘जय सियाराम’ के उद्घोष से गूंज उठा। इस दौरान तीनों के पुतला दहन को देखने के लिए देर रात तक बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में जुटे रहे।

रामलीला के प्रसंग के अनुसार, रावण युद्ध में अपनी सेना की स्थिति कमजोर पड़ने पर कुंभकर्ण को जगाता है और उसे युद्ध की पूरी जानकारी देता है। इसके बाद कुंभकर्ण युद्धभूमि में पहुंचता है और अपने भाई विभीषण से बातचीत करता है। कुंभकर्ण के विशाल शरीर को देखकर राम की सेना में हलचल मच जाती है। इसके बाद भगवान श्रीराम युद्धभूमि में पहुंचकर कुंभकर्ण का वध कर देते हैं।

कुंभकर्ण के वध के बाद मेघनाद निकुंभला भवानी को प्रसन्न करने के लिए अनुष्ठान करता है। इसकी जानकारी मिलने पर लक्ष्मण, हनुमान और अन्य योद्धा वहां पहुंचकर अनुष्ठान भंग कर देते हैं। इसके बाद लक्ष्मण और मेघनाद के बीच भीषण युद्ध होता है। मेघनाद ब्रह्मास्त्र, पशुपतास्त्र और नारायण अस्त्र का प्रयोग करता है, लेकिन तीनों अस्त्र लक्ष्मण की परिक्रमा करके वापस लौट जाते हैं। अंत में लक्ष्मण मेघनाद का वध कर देते हैं।

इसके बाद रावण स्वयं युद्धभूमि में उतरता है। भगवान श्रीराम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। इस दौरान विभीषण श्रीराम को रावण की नाभि में अमृत होने की जानकारी देते हैं। इसके बाद श्रीराम 31 बाण चलाकर रावण का वध कर देते हैं। रावण के वध के साथ ही मैदान में जय श्रीराम और जय सियाराम के जयकारे गूंजने लगते हैं।

कार्यक्रम में निर्भय प्रकाश, राजेश गुप्ता, रामायण ठाकुर, डॉ. शशि प्रकाश कुशवाहा, हरेराम गुप्ता, गणपति गोड़, सुनील गुप्ता, अनिल, मन्नू मद्धेशिया, कृष्णपाल यादव, रविन्द्र प्रसाद, रामप्रकाश और राजू चौहान सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

शैलेन्द्र कुमार सिंह

पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

16 Oct 2026

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

19 Oct 2026

नेहा सिंह राठौर ही नहीं, बल्कि सभी बहन-बेटियों की इज्जत को कुछ मीडिया संस्थानों ने खिलौना बना रखा है : मोहम्मद आफाक

16 Oct 2026

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

16 Oct 2026

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

16 Oct 2026

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी

16 Oct 2026

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही शक्तियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

20 Oct 2026

लखनऊ में विजयदशमी की धूम, रावण दहन के साथ बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

16 Oct 2026

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था