
आजमगढ़ के करूणा कान्त मौर्य फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी घोषित
दया शंकर चौधरी
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से करूणा कान्त मौर्य निवासी अहियाई पो. पठखौली जनपद आजमगढ़ को विधान परिषद सदस्य हेतु समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी दिल्ली प्रदेश की लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुदेश यादव के अनुज मनोज यादव (34 वर्ष) के निधन पर शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
मनोज यादव पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के घोसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दारा सिंह चौहान की माता जी उमराई (96 वर्ष) के निधन पर गहरा शोक जताया है। अखिलेश यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।
Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).